नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक में तय हुए नाम, राजीव शुक्ला की मंजूरी का इंतजार, देर शाम तक जारी हो सकती है सूची 

Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम के कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची देर शाम तक जारी हो सकती है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता हुई है । बैठक में 4 नगर निगम के चुनावों में पार्टी उम्मीदवारो के नामों की लिस्ट तैयार कर ली गई है ओर नामों की सूची पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के पास भेज दी गई और देर शाम तक चारों नगर निगम के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती । हालांकि धर्मशाला ओर पालमपुर में कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। बैठक करीब चार घण्टे तक चली। बैठक में चारो निगम के पर्यवेक्षक सुखविंदर सिंह सुक्खू कौल सिंह ठाकुर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सुधीर शर्मा आशीष पटेल,विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, जैनब चंदेल, निगम भन्द्रिल धनीराम शांडिल केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे ।

 

 

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी चारों नगर निगम उम्मीदवारों को लेकर आज बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है और नाम तय कर लिए गए हैं एक दो सीटों को छोड़ कर अन्य सीटों सहमति बन गई है और अब सूची प्रदेश कांग्रेस प्रभरी राजीव शुक्ला को भेज दी जायेगी और आज ही देर शाम तक सूची जारी भी कर दी जाएगी।
बता देना नगर निगम चुनावों को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू है ऐसे में दोनों ही दल आज ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। वही सोलन नगर निगम के भी 2 वार्डों में भी पेंच फंसा हुआ है।

News Archives

Latest News