नकल नहीं करवाई बरसा दिए पत्थर

Himachal News

डीएनएन नालागढ़

उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में अभी तक नकल न करवाने को लेकर गुरुजनों या फिर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ छात्रों द्वारा उलझने के मामले सामने आते थे, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। सिरमौर जिला के पांवटा के बाद अब सोलन जिला के नालागढ़ में ऐसा मामला सामने आने से यह बात साफ हो गई है। यहां पर अज्ञात बाइक सवारों ने सुपरिटेंडेंट की कार पर पत्थर बरसा दिए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के नालागढ़ के पास परीक्षा केंद्र बरूणा में यह मामला सामने आया है। परीक्षा के बाद सुपरिटेंडेंट की कार पर दो बाइकों पर सवार नकाबपोश युवकों ने हमला किया। चार युवकों ने उनकी कार पर पथराव किया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि अधीक्षक को कोई चोट नहीं आई। अधीक्षक बलविंद्र सिंह ने इसकी लिखित शिकायत जोघों पुलिस को दे दी है।

पुलिस में दर्ज बयान में बलविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिका को कोर्डिनेटर अनिता राणा को सौंप दिया। इसके बार कार से घर आ रहा था, जैसे ही वह बासोवाल स्थित सरकारी नलकूप के समीप पहुंचा तो आगे से दो बाइक सवार मुंह छुपा कर आए और पथराव कर दिया। पत्थर उसके कार के ऊपर लगे। एक बड़ा पत्थर कार की खिड़की पर लगा, जिससे वह बच गया। इसके अलावा उसके कार को काफी नुकसान पहुंचा है। पत्थर मारने के बाद यह युवक वहां से भाग गए। बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अचानक हुए इस हमले से हैरान रह गए जब तक वह कुछ समझ पाते उसी दौरान पीछे से एक कार आई, जिसमें सर्वजीत नाम का एक युवक बैठा था। जब उसने सर्वजीत से पूछा कि वह इन युवकों को जानते है तो उसने बताया कि एक युवक कल्याणपुर कवाली गांव का रहने वाला है, जिसका नाम वह नहीं जानता। बाद में उसने इसकी शिकायत जोघों पुलिस चौकी में की। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

News Archives

Latest News