नए साल पर बड़ा हादसा : मार्बल के नीचे दबे मजदूर, 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक

Crime Una

DNN ऊना। 1 जनवरी

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में पेश आए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


दरअसल एक ट्रक से मार्बल का पत्थर उतारते समय यह हादसा पेश आया। पत्थर को उतारते वक्‍त पांच मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से फौरी तौर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीन मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल अस्‍पताल ऊना ले जाया गया। चिकित्‍सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी बीच शनिवार को सुबह मार्बल की गाड़ी अनलोड होने के लिए पहुंची थी। गाड़ी से मार्बल उतारने के लिए इन पांचों ने कार्य शुरू किया, तो गाड़ी के बीच मार्बल को टिकाने और बैलेंस के लिए लगाई गई स्पाट अनियंत्रित हो गई, जिससे पांचों मार्बल के नीचे दब गए।


उधर जिला के एएसपी विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के निर्माणाधीन भवन में मार्बल पत्थर उतारते समय हादसा पेश आया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाकी घायलों की स्थिति अभी नाजुक है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *