DNN सोलन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ सोलन जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष प्रो.रविंद्र कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त सोलन के.सी चमन से मिला। साथ ही शिक्षा और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा उपायुक्त से इस मांग पत्र को प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तक शीघ्र अति शीघ्र पहुचने का आग्रह किया।
मांगपत्र की अधिक जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि मुख्य मांगों में सातवें वेतनमान को पूरे देश में एक समान यथाशीघ्र लागू किया जाए तथा इन वेतनमानों को लागू करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा राज्यों में 50% अनुदान की बजाय पूर्व में दिया जा रहा 80% अनुदान बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु एक समान 65 वर्ष की जाए नई पेंशन योजना को समाप्त कर 2004 से पूर्व की पेंशन योजना को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि देशभर में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में यूजीसी की सिफारिशों के अनुरूप नियुक्तियां केवल नियमित आधार पर ही की जाएं हिमाचल प्रदेश में 2014 में बंद की गई एम फील और पीएचडी धारक अध्यापकों की अग्रिम वेतन वृद्धि बहाल की जाए तथा पंजाब और केंद्र की तर्ज पर महाविद्यालयों में प्रोफेसर के पद स्वीकृत किए जाएं। बाईट















