धूमधाम से रिलीज हुआ संजीब बस्सी का 10 वां पंजाबी गीत झुमके पहले ही दिन हजारों श्रोतााओं ने यु टयूब पर दिया अपना प्यार

Baddi Himachal News Others

DNN बाद्दी

26 मई। बद्दी प्रेस क्लब के प्रधान एवं मशहुर गायक संजीब बस्सी का 10 वां पंजाबी गीत धुमधाम से रिलीज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान हितेंद्र शर्मा व विशेष अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ट के सदस्य कृष्ण कौशल एवं कैमिस्ट ऐसोसिएशन के मिडिया प्रभारी जसविंद्र ठाकु र विशेष रूप से उपस्थित हुए । उपरोक्त मुख्यअतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से संजीब बस्सी ने करोना काल में अपनी कला का प्रर्दशन करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाया है वो काबिले तारीफ है। पत्रकार वार्ता के दौरान गायक संजीब बस्सी ने बताया कि यह उनका लगातार 10 वां पंजाबी गीत है। उनका पहला गीत कलयुग, शक वाला कीड़ी , बाहिगुरू माफ करो, यारां द ग्रुप ,तिरंगा,व मन समझा ले बंदेया आदि गीत अभी तक मार्केट में आ चुके हैं व हरेक गीत को लाखों की तादाद में व्यूअरस मिले है । अन्य गीतों की तरह इस गीत को भी मैने स्वयं लिखा व गाया है। गीत में मयुजिक ट्रु हर्ट के जसप्रीत ने दिया है। बीडियो मेकर का काम लवली सागी, सुमित व दीपक ने किया है। एडिटिंग का कार्य अर्श डीएसजे. ने किया है। मेकअप अंजली ने किया है व इस गीत को सुखदेव ठाकुर ने प्रेजेंट किया है। इस मौके पर हरबंस ठाकुर, सुखविंद्र ङ्क्षसह, दीपक कुमार, अजय कुमार, हरीश बेदी, ओमपाल ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, कृष्ण कौशल, रिंकु राणा, विक्रम ठाकुर , आदित्य चड्डा व संजीब पंवर समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News