धर्मशाला वन वृत में लगाए जाएंगे दस लाख पौधे: सीसीएफ  

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

07 जुलाई। मानसून सीजन में धर्मशाला वन वृत के तहत दस लाख के करीब पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस के लिए विशेष अभियान भी आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला वन वृत ई विक्रम ने देते हुए बताया कि पौधारोपण अभियान में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ साथ वन प्रबंधन समितियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण की महत्ता को लेकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी भी वन संरक्षण के लिए आगे आ सके।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला वन वृत्त में वन विभाग चालू वर्ष के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत लगभग 684 हेक्टेयर क्षेत्र में वन रोपण करेगा और विभिन्न प्रजातियों के 4.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, 3189 हेक्टेयर क्षेत्र में पिछले वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में मृत पौधों को बदलने का कार्य भी किया जाएगा, जिसमें 5.65 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे। इस प्रकार इस मानसून सीजन के दौरान लगभग 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

औषधीय तथा फलदार पौधों पर रहेगा विशेष फोक्स:
पौधारोपण के लिए औषधीय तथा फल प्रजातियां जैसे हरड़, बेहड़ा, आंबला, जामुन, जंगली आम, अर्जुन, बुरांश को शामिल किया गया है इसके साथ ही कचनार, बान ओक, बांस जैसे चारे के पौधे भी लगाए जाएंगे। साइट की उपयुक्तता के अनुसार देवदार जैसी शंकुधारी प्रजातियाँ खैर, शीशम जैसी सूखा प्रतिरोधी प्रजातियों को भी लगाया जाएगा।

सामाजिक तौर पर जागरूकता के लिए आरंभ की हैं योजनाएं    

एक बूटा बेटी के नाम योजना भी कार्यान्वित की जा रही है जिसमें बालिका के जन्म पर लाभार्थी परिवार को वृक्षारोपण किट, पांच पौधे 20 किलोग्राम वर्मी कपंोस्ट  वितरित की जाती है। गत वर्ष 2022-2023 के धर्मशाला वृत में 1417 परिवारों को इस योजना के तहत लाभांवित किया गया है  तथा चालू वित वर्ष में 1600 किटस वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शहरी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए भी होगा पौधारोपण

शहरी क्षेत्रों को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने के लिए बस्तियों के आसपास पेड़ उगाने के लिए भी आम जनमानस को प्रोत्साहित किया जाएगा इसके साथ नगर निकायों के माध्यम से भी वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इस के लिए वन विभाग की तरफ से पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। सार्वजनिक वितरण के लिए निकटतम वन नर्सरी में पौधे उपलब्ध रहेंगे।

 

News Archives

Latest News