DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून बीते 2 दिनों से प्रदेश में सक्रिय हुआ हैं। जिसके चलते बीते कल कांगड़ा जिला के धर्मशाला के साथ लगते उपनगर भागसुनाग के एक गांव में बादल फटने की घटना सामने आई थी। जिसके चलते कई वाहन तथा मकानों एवं होटलों को काफी क्षति हुई और भारी बारिश के चलते दो लोगों की जान चली गई तथा पानी के तेज बहाव के चलते कांगड़ा जिला के शाहपुर के आसपास के क्षेत्र से 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
पूरी घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बातचीत में बताया कि बीते कल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत करते हुए वास्तु स्थिति से अवगत कराया दिया गया हैं। पूरी स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला तथा शाहपुर के लिए एनडीआरएफ की एक टुकड़ी बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गई। हालांकि तेज बारिश के चलते एनडीआरएफ तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान धीमी गति से चल रहा था परंतु आज बारिश रुकने के बाद बचाओ अभियान को और तेज किया गया है। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला के गिरी नदी में भी एक टापू पर चार लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए चंडीगढ़ से भी एनडीआरएफ की एक टुकड़ी बुलाई गई है। टापू के चारो तरफ पानी होने की वजह से हेलीकॉप्टर द्वारा ही रेस्क्यू किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मानसून के चलते सभी जिलों के उपायुक्तों को पहले ही सचेत कर दिया गया है तथा उनसे कहा है कि यदि प्रदेश के किसी भी जिला के किसी भी क्षेत्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना आती है तो जिला प्रशासन तुरंत कार्यवाही करें ।
प्रदेश में बढ़ते पर्यटकों देखत हुए भी सैलानी उसे भी आह्वान किया है कि बरसात के मौसम में व नदी नालों के समीप ना जाएं क्योंकि नदी नाले आजकल उफान पर होते हैं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो जाए उसके चलते सभी को रहना आवश्यक है ।
















