धर्मशाला काॅलेज में पीटीए बैठक की तिथि तय

Himachal News Kangra Others
DNN धर्मशाला
19 अक्तूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धर्मशाला में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक 22 अक्तूबर को सायं तीन बजे महाविद्यालय के परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में अभिभावक एवं शिक्षक काॅलेज एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न मसलों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 राजेश शर्मा ने सभी सदस्यों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

Latest News