DNN धर्मपुर
धर्मपुर क्षेत्र में 2 शव मिले है। शवों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार गुल्हाडी व सनवारा के समीप पुलिस ने दो शव बरामद किए है। इनमें से एक ही पहचान दिला राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जबकि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सनवारा के समीप मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।















