DNN सोलन, 11 अक्तूबर : सोलन जिला पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को संथैटिक ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है।एस.पी. गौरव सिंह ने जानकारी दी कि शामती बाईपास पर फोललेन आंजी में पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके धर्मपुर से आने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू की। इसी दौरान एक मोटर साइकिल धर्मपुर की तरफ से आई जिसे चैकिंग के लिए रोका गया । चैकिंग के दौरान उक्त मोटर साइकिल पर बैठे दो युवकों जिनके नाम संदीप कुमार निवासी वार्ड न० 07 सोलन उम्र 34 वर्ष व राहुल कुमार निवासी वार्ड नं 7 सोलन उम्र 34 वर्ष मालूम हुए को 180 टेबलेट संथैटिक ड्रग सहित हिरासत में लिया गया। जिस पर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध अधीन धारा 18 ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । उक्त दोनों आरोपियों को आगामी कार्यवाही के लिए ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है।















