दो युवकों के पास से 8.40 हेरोइन बरामद

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर 

04जुलाई बिलासपुर जिला के सदर थाना पुलिस की टीम ने नौणी चौक के पास दो युवकों के पास से 8.40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। डी.एस.पी राज कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने जानकारी दी की युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने हीरोइन दिल्ली के किसी ने नाइजीरिया के नागरिक से खरीदा है ।
पुलिस के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम गश्त के दौरान नौणी चौकी से थोड़ा पीछे कबाड़ी की दुकान के पास पहुंची तो उन्होंने सड़क किनारे खड़ी बिलासपुर नंबर की एक टैक्सी को देखा तथा गाड़ी में दो युवक मौजूद थे पुलिस को देखकर वह युवक घबरा गए और उन्होंने कार्य से बाहर पॉलीथिन का लिफाफा फेंक दिया और वहां से भागने लगे । इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और पॉलीथिन के पैकिट को खोल तो उसे 8.40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई और आरोपी युवकों में से एक युवक मंडी क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरा झड़ूठा के जेजवी क्षेत्र का हैं। वही पुलिस ने एन डीएडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई अमल में लाई जा रही हैं।

News Archives

Latest News