दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे 3 आरोपी, केस दर्ज

Crime Una

DNN ऊना।

जिला ऊना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पहले मामले में 7.40 ग्राम चिट्टे सहित एक गिरफतार
पहला मामला पुलिस थाना हरोली के तहत गोंदपुर जयचंद इलाके का है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 7.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में संदीप निवासी गोंदपुर जयचंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक हरोली पुलिस गत रात्रि गोंदपुर जयचंद में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर संदीप की तलाशी ली, जिसके पास से चिट्टा बरामद किया गया।

दूसरे मामले में 2 बाइक सवारों से पकड़ा चिट्टा
दूसरा मामला पुलिस चौकी पंडोगा के तहत लोहर बढ़ेड़ा क्षेत्र में सामने आया है। यहां पुलिस ने बाईक सवार दो युवकों को चिट्टा सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान नीरज कुमार निवासी चांदपुर व विनय कुमार निवासी धर्मपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पंडोगा पुलिस गत रात्रि लोअर बढेड़ा में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने कुछ दूरी पर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवकों से 3.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

क्या कहते हैं डीएसपी?
दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने की है। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद किया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।

News Archives

Latest News