दो अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी कर बद्दी पुलिस ने बरामद की अवैध शराब

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी (रेखा शर्मा)
जिला पुलिस बद्दी (Baddi) की टीम ने दो अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में एसएचओ बद्दी विजय कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के बाद खाबडिय़ां दी संडोली में दबिश दी। पुलिस ने एक किराए के कमरे पर दबिश दी तो पुलिस को मौके से 48 बोतलें, 96 अध्धे, 192 पब्बे तथा 144 बोतलें बीयर की बरामद की। मकान मालिक मनप्रीत ने पुलिस को बताया कि यह कमरा भाग सिंह ने किराए पर ले रखा है।
वहीं दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब प्रशांत कुमार के वर्धमान चौक स्थित कमरे में रेड की तो मौके से पुलिस को 7 बोतलें, 32 अध्धे, 62 पब्बे देसी शराब व 4 अध्धे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद खाबडिय़ां दी संडोली और वर्धमान चौक में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नवदीप सिंह (Dsp Navdeep Singh) ने बताया कि जिला पुलिस बीबीएन में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला पुलिस ने चिट्टा माफिया और शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है और नशा कारोबारियों को बक्शा नहीं जाएगा।

News Archives

Latest News