दोलिंडा में खाई में गिरी कार, 3 की मौत

Crime National/International

DNN पौड़ी (UTTRANCHAL)

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर घटी भयंकर दुर्घटना सुबह तकरीबन सात बजे पौड़ी से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर के पीपल पानी के नजदीक ग्राम दोलिंडा से तकरीबन 1200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार पर सवार सभी तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों लोग एक ही परिवार के थे। कार सवार डांग श्रीनगर से अपने गांव छमा एकेश्वर चैबट्टाखाल जा रहे थे। घटना की सूचना पर प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किये। मरने वालों में महिताब सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 50, सूमा देवी पत्नी महिताब सिंह उम्र 45, नवीन चंद्र पुत्र महिताब सिंह उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।

News Archives

Latest News