देवदार के पेड़ काटकर बना दिए स्लीपर, विभाग ने दर्ज करवाई FIR

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
चायल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा देवदार के तीन पेड़ो को काटने का मामला प्रकाश में आया है। फारेस्ट रेंज ऑफिसर चायल तेज प्रताप ने इस सबंध में चायल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस के अनुसार फ़ॉरेस्ट रेंज आफिसर तेज प्रताप ने चायल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई की चायल से गौड़ा जाने वाले मार्ग पर हुकल नाला में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा देवदार के तीन पेड़ो को काट कर उस के स्लीपर बनाकर रखे हुए थे। जब वन विभाग के कर्मचारी उस स्थल पर पहुँचे तो उन्हें वहां तीन देवदार के स्लीपर मिले जिन्हें वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने कब्जे में लेकर गौड़ा स्थित वन विभाग के स्टोर रूम में रख दिये है। इस सबंध में चायल पुलिस चौकी में फारेस्ट रेंज ऑफिसर द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। वही शिकायत मिलने के बाद चायल पुलिस चौकी की इंचार्ज ए एस आई राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके के जायजा लिया । शिकायत मिलने के बाद इस सबंध में धारा 33 आई एफ एक्ट, 379 आई पी सी के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News