देलगी में दी महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां

Others Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त महिला योजना के तहत वाकनाघाट वृत के देलगी पंचायत में मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट पवन कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जबकि पर्यवेक्षक वंदना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही। दोनों ने उपस्थित लोगों को सरकारी की विभिन्न योजनाओं को लेकर जानकारी दी। इसमें वृत वाकनाघाट के 5 ग्रुप की 120 महिलाओं ने भाग लिया। एक दिवसीय इस कैप के दौरान उपस्थित महिलाओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने विभाग की कल्याणकारी स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं को विधवा पूर्ण विवाह, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में बताया। जबकि पर्यवेक्षक वंदना शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, बेटी है अनमोल सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी। इसके अलावा कैंप के दौरान डा. प्रवीण शर्मा ने महिलाओं को अनिमीया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया, बैंक मैनेजर देलगी ने इस अवसर पर महिलाओं को वित्तीय जानकारी प्रदान की।

News Archives

Latest News