दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने चंडी माता के दरबार में नवाया शीश

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी

29 मई। दून के पूर्व विधायक ने शनिवार को क्षेत्र वासियों के साथ ज़िला स्तरीय चंडी मेले के अवसर पर माता चंडी के दर पर शीश नवाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान चंडी मेले को पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा जिला स्तरीय मेला घोषित किया गया था और इस बार भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा इस मेले का राजनीतिकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेले के पोस्टरों से उनका नाम हटा दिया गया जिसका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया गया । पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ वह माता के दरबार में माथा टेकने आए और मां का आशीर्वाद लिया , इस दौरान पूर्व विधायक ने मेला कमेटी को 11000 हजार रुपए सहयोग राशि भी प्रदान की।

News Archives

Latest News