DNN मंडी
11 अगस्त। विद्युत बोर्ड मंडी मंडल-2 के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी मंडल-2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दुदर व पतरौण में इस महीने से स्टाफ के अभाव के चलते विद्युत कैश काउंटर बंद कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से आॅनलाइन, लोकमित्र केंद्र, राशन डिपो, मंडी जिला मुख्यालय के कैश काउंटर के जरिए विद्युत बिल जमा कराने की अपील की है। जरुरी जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क किया जा सकता है।
बाड़ी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद
मंडी, 11 अगस्त। विद्युत बोर्ड मंडी मंडल-3 के सहायक अभियंता होशियार सिंह ने बताया कि शुक्रवार 12 अगस्त को 11 के.वी. बाड़ी के अंतर्गत आने वाले कुछेक क्षेत्र बाड़ी, बनाणू, मट्ट, धनयारी, गुमाणू, बिजनी काॅलोनी, लोअर बिजनी, अरठी के आसपास विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक बंद रहेगी। बता दें कि शुक्रवार के दिन बाड़ी क्षेत्र की उच्च ताप विद्युत लाइन की मरम्मत एवं रख-रखाव इत्यादि कार्य किया जाएगा। बारिश की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियन्ता ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।