#SOLAN दुकान की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 जुलाई। हिमाचल प्रदेश(Himachal Prsdesh) बस अड्डा प्रबन्धन एवं विकास प्राधिकरण सोलन द्वारा नया बस अड्डा सोलन(New Bus Stand) में दुकान की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश बस अड्डा प्रबन्धन एवं विकास प्राधिकरण सोलन क्षेत्र के नोडल अधिकारी शुगल सिंह (Shugal Singh) ने दी।
शुगल सिंह ने कहा कि नया बस अड्डा सोलन(Solan) में दुकान नम्बर 21 को 33 माह की अवधि के लिए नीलाम(Auction) किया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन(HRTC) के क्षेत्रीय प्रबन्धक के कार्यालय में 26 जुलाई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रार्थी उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 500 रुपए के भुगतान तथा 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान कर निविदा पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नम्बर 01792-230219 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News