दीपा दास-कुलदीप राठौर ने बीजेपी पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन (अब्दुल)

15 फरवरी। जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत एक जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिरकत की, जिसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सदस्यता अभियान हिमाचल प्रदेश की संयोजक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश को कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है और देश प्रेम के नाम पर देश के टुकड़े करने की भाजपा की जिस तरह से साजिश चल रही है, उसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस पार्टी बीजेपी की इस चालू प्रक्रिया के तहत टुकड़े का हिस्सा बनना चाहती है, न कांग्रेस पार्टी देश के टुकड़े होने देगी और न ही कांग्रेस मुक्त करने की दिशा में हिमाचल के नाम कहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीती है। इसका मतलब साफ है कि जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस की स्थिति अच्छी है, लेकिन भाजपा जिस तरीके से परिवार, धर्म व लोभ देने का का करती है। ऐसे में यदि भाजपा के पास धन है, तो कांग्रेस के साथ जनमत है। दीपा दास मुंशी ने बताया कि अब तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत 2 लाख 40 हज़ार फार्म बांट चुकी है। इसके साथ-साथ डिजिटल मेंबरशिप की प्रक्रिया भी जारी है। दीपा दास मुंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दूसरी तरफ पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में शून्य विकास पार्टी के मुद्दे रहेंगे। हालांकि उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कुछ संभलने की कोशिश जरूर की है, क्योंकि प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है। यही वजह है कि इन दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाषा शैली बिल्कुल बदल गई है और कोई भी उनके पास जा रहा है, वह उनकी मांगे मान रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल 60 हजार से अधिक का कर्जा है। आज जितनी भी मुख्यमंत्री घोषणा एक कर रहे हैं, उसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है। राठौर ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और संगठन एकजुट है। लिहाजा पार्टी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। राठौर ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी तरह से विफल रहे और उनके पास कोई कार्य योजना नहीं है। पिछले 4 साल में केवल कांग्रेस के कार्यों के ही फीते काटने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। कुलदीप राठौर, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पत्रकार वार्ता में श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार, शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, किरनेश जंग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी, हिमाचल अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News