दिव्यांग श्रेणी में फार्मासिस्ट के भरें जायेंगे 17 पद

Others Una
DNN ऊना
13 जुलाई: निदेशक, चिकित्सा सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट के 17 पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं विज्ञान और (ऐलापैथी) फार्मेसी  में डिग्री अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रवण बाधित के लिए 9 पद तथा ओर्थो  श्रेणी में 8 पद अब तक के बैच से भरें जायेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदक उपरोक्त पदों हेतू संबंधित रोजगार कार्यालय में प्रमाण पत्रों सहित 17 जुलाई से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि अभ्यार्थी का नाम विभाग को भेजा जा सके। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News