DNN धर्मशाला
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सजंय शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेशए प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों के लिए जिला व राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगतियों का आयोजन करवाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में भी जिला स्तर पर 21 नवम्बरए 2018 को धर्मशाला के इन्डोर स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा के 13 से 17 आयु वर्ग तथा 18 से 45 आयु वर्ग के दिव्यांग लड़के एवं लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 से 17 वर्ष की आयु के मानसिक रूप से विकलांग लड़के व लड़कियों के लिए बॉची व 100 मीटर दौड़ए शारीरिक रूप से अक्षम लड़के व लड़कियो हेतु 50 मीटर की ष्रेस एसिसटड वॉकष् व सॉफटवाल थ्रोए नेत्रहीन लड़के व लड़कियों के लिए रस्सी कूद तथा 100 मीटर तेज चालए सुनने में अक्षम लड़के व लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ व लम्बी छलांगए बैडमिंटन सिंगल तथा 18 से 45 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं के लिए 100ए 200 तथा 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अपने अधीनस्थ जिला कांगड़ा में खंड स्तर पर प्रतिनियुक्त के माध्यम से उत्कृष्ट विशेष खिलाड़ियों प्रति खंड से दो खिलाड़ी को 21 नवम्बरए 2018 को प्रातः 9:30 बजे तक इन्डोर स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 2 व 3 दिसम्बरए 2018 को जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आने.जाने का साधारण बस किरायाए दैनिक भत्ता तथा आहार सम्बन्धित विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892.222317 पर सम्पर्क किया जा सकता है।














