DNN सोलन
उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई की बैठक चेयरमैन लोकेन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष गगन शमा , महासचिव परमिन्द्र वर्मा व कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहरी इकाई उपायुक्त कार्यालय सोलन के रिक्त पड़े प्रधान व वरिष्ठ उप- प्रधान पदों को भरने के बारे में चर्चा हुई। चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए दिवेश गौतम व वरिष्ठ उप-प्रधान के लिए पवन शर्मा को चयनित किया गया। इस बैठक में जगत सिंह, दीपक ठाकुर, हरदेव सिंह, रवि धीमान, जगदीश शर्मा, रविकांत राकेश वर्मा, विजय कश्यप, ज्योति शर्मा नीलम कश्यप, रंजना पटियाल, बबीता, गीता, शीला, सुनील ठाकुर, नरेन्द्र, जितेन्द्र, दिनेश व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।















