DNN सोलन
सायरी पुलिस ने बिना अनुमति के दिल्ली से हिमाचल आए 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को शिमला की बालूगंज पुलिस से सूचना मिली कि एक कार को कैंची मोड नाके पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक नहीं रुका। इस पर पुलिस ने इस कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन यह कार नहीं रुकी। जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया और कुनिहार के नजदीक इस कार को पकड़ लिया।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार में सवार लोगों से उनकी पहचान पूछी, तो पाया कि कार में सवार तीनों लोग दिल्ली से आए है, लेकिन उनके पास हिमाचल आने का कोई अनुमति पत्र नहीं था। इस पर पुलिस ने कार राजन, सूरज सोनी तथा मयंक वर्मा निवासी रमेश नगर दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके पास पास है और वे उसे अपने दोस्त से व्टसअप पर मंगवा देते है, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद वे पास दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।















