दिल्ली में डटे धनीराम शांडिल कर रहे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

Himachal News Politics Solan

DNN नई दिल्ली
सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल दिल्ली में डटे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश की भावी राजनीति को लेकर चर्चा भी की।

 

इसी कड़ी में वीरवार को कर्नल धनीराम शांडिल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी, पूर्व मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान उनकी कांग्रेस पार्टी को लेकर भावी राजनीति पर चर्चा हुई। विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और वर्तमान में संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

News Archives

Latest News