DNN नई दिल्ली/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सह प्रभारी संजय दत्त व रजनीश किमटा ने शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों व चुनाव के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।
पता चला है कि हिमाचल कांग्रेस के नेता जल्द ही कांग्रेस के अन्य आला नेताओं से मुलाकात करके उन्हें उपचुनाव में टिकट के दावेदार प्रत्याशियों की नामों की सूची सौंपेंगे जिसके बाद जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा भी दिल्ली से हो जाएगी।














