DNN अर्की (राजन)
सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई मे गिर जाने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना चाखड़ के फलोंदन के समीप घटित हुई। यहां पर एक नैनो कार सड़क से नीचे गिर गई और चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कपिल के तौर पर हुई है। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक रात के समय अपने घर से कांगरी की ओर जा रहा था। जैसे ही फलोंदन के समीप पहुंचा कार खाई में गिर गई। पुलिस ने मृतक का पोस्मार्टम अर्की अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















