दाड़लाघाट में इस वजह से लग गई वाहनों की लंबी कतारें

Arki Others

DNN दाड़लाघाट (आशीष)
जिला के दाड़लाघाट के समीप बरायली के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कुछ ही देरी में सड़के दोनों ओर करीब 1 किलो मीटर तक का जाम लग गया। कारण रहा एक ट्रक का बीच सड़क में तकनीकी खराबी आने के बंद होना। चालक ट्रक को स्टार्ट करके उसे चलाने का प्रयास करता रहा, लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की।


लम्बे इंतजार के बाद वाया घनागुघाट अपने गंतव्य पर पंहुचने हेतु अपना रूख किया, लेकिन जितने वाहन पीछे मुड़े उतने ही और आते गए। पुलिस भी मौके पर पंहुच चुकी थी लेकिन ट्रक सड़क में ऐसे स्थान पर खराब हुआ कि वहां से दोपहिया वाहन के गुजरने की जगह भी नहीं बची। मौके पर ट्रक को हटाने का कोई क्रैन या अन्य तरीका भी नहीं समझ आया लगभग अढ़ाई घंटे बाद पुलिस की मौजुदगी में स्वयं ट्रक को धक्का मारकर किनारे किया और सैंकड़ों लोगों को परेशानी से मुक्त किया।

News Archives

Latest News