दशहरा  उत्सव को अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभागीय प्रदर्शनीयां भी नए रंगरूप में सजें

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
27 सितम्बर। कुल्लू के दशहरे की शोभा बढ़ाने के लिए इस वर्ष विभागीय प्रदर्शनीयां भी नए रंगरूप में सजेंगी।उपायुक्त अशुतोष गर्ग ने इस सम्बन्ध  ज़िला परिषद हाल में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।उन्होंने दशहरा उत्सव के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा विभागीय प्रदर्शनियों को भी नए डिजिटल सन्देश के साथ स्थापित करने की बात कही। उन्होंने उत्सव के दौरान हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को 10*15 फ़ुट का स्टॉल प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें सुन्दर व आकर्षक सन्देश व जानकारीपूर्ण प्रदर्शनियां सजेंगी।  उन्होंने प्रत्येक विभाग को  इससे संबंधित लघु वृत्त चित्र तैयार कर इनका प्रदर्शन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा। हिमाचल तब और अब विषय पर आधारित इन वृत्तचित्रों व छाया चित्रों में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, कल्याण, बिजली बोर्ड, कृषि एवं बागवानी सहित अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति सहित वर्तमान सरकार द्वारा पांच वर्षों के कार्यक्रम में किये गए मत्वपूर्ण विकास कार्यों को  भी दर्शाया जाएगा।
बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News