दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Crime Sirmaur
DNN नाहन (राकेश नंदन) 
उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। पांवटा साहिब हाइवे पर पुरूवाला में पेश आए हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। यहां एक कार व बाइक की आपसी भिड़ंत में बाइक सवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनसूफ निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनसूफ अपनी बाइक से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। इसी बीच अचानक मोड़ पर कांशीपुर से एनएच की ओर आ रही एक कार से उसकी भिड़ंत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News