दराट के हमले से एक व्यक्ति की बाजू हुई अलग हिमाचल में आया मामला सामने

Crime Sirmaur

DNN शिलाई। पुलिस थाना शिलाई के तहत ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के गांव भटनोल में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। मामला सोमवार देर शाम का है। झड़प के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर दराट से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की बाजू कटकर अलग हो गई।
जानकारी के अुनसार दो परिवारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह नाम के व्यक्ति ने तेजधार हथियार से दूसरे पक्ष के नारायण सिंह के गले पर हमला कर दिया। नारायण सिंह ने बचने की कोशिश की, तो तेजधार हथियार उसकी बाजू पर लग गया। इस हमले में नारायण सिंह की बाजू अलग हो गई।
नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नारायण सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। आरोपी वीरेंद्र सिंह अब भी फरार है। मंगलवार को भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
वहीं पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

News Archives

Latest News