थाईलैंड में होने वाली मुआथाई बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे बद्दी के अनिल मेहता

Baddi Himachal News Others
DNN बद्दी 
10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के बद्दी के गांव मधाला के बलजीत सिंह के घर में जन्मे अनिल 2015 से मुआथाई बॉक्सिंग में हाथ आजमा रहे हैं। अनिल पुलिस में तैनात थे लेकिन इस खेल के चलते बिना तनख्वाह के खेल को जारी रखे हुए हैं और मुआथाई मुक्केबाजी को पूरा समय दे रहे हैं। छह साल के दौरान उन्होंने मलयेशिया,  थाइलैंड ऑस्ट्रेलिया मैक्सिको कोरिया तथा चाइना  में कोई वर्ल्ड लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीते हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की दून विधानसभा के मधाला पंचायत निवासी अनिल कुमार मेहता दिसंबर में थाइलैंड में होने वाली मुआथाई बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में हुए ट्रायल में उन्होंने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चयन पक्का किया। मुआथाई में उनका विश्व में 18वां रैंक है। मधाला के बलजीत सिंह के घर में जन्मे अनिल 2015 से मुक्केबाजी में हाथ आजमा रहे हैं। अनिल पुलिस में तैनात थे लेकिन इस खेल के चलते नौकरी से विदाउट परली ले रखी है  और मुक्केबाजी को पूरा समय दीया।
 छह साल के दौरान उन्होंने मलयेशिया,  थाइलैंड सहित कई देशों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि मुआथाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप ओलंपिक गेम से मान्यता प्राप्त है और 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में इसे शामिल किया जाएगा। सरकार और पुलिस विभाग की ओर से उसे सहयोग न मिलने के बावजूद भी वह अपने दम पर इस खेल को जारी रखे हुए हैं उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग से उन्हें सहयोग करने की अपील की है ताकि वह देश और हिमाचल प्रदेश पुलिस का नाम विश्व में प्रसिद्ध कर सके।

News Archives

Latest News