त्यौहारी सीजन के शुरुआत में ही खोया के दो सैम्पल फेल, मिठाइयों के सैम्पल भरने शुरू

Others Solan

 DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

26 अक्तूबर। शहर में त्यौहारी सीजन के शुरुआत में ही दो खोया के सैम्पल फेल हो गए है। यह सैम्पल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाई गई फ़ूड टेस्टिंग वाहन में जांचे गए है। इन दो सैम्पलों के फेल हो जाने के बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हर माह विभिन्न सैम्पलों लेकर जांच के लिए सीटीएल भेजे जा रहे है। त्यौहारी सीजन में विभाग की अधिकतर नज़र मिठाइयों व अन्य सामानों पर है और विभाग द्वारा अभी से ही  मिठाइयों के सैम्पल लेने शुरू कर दिए है। विभाग ने बीते सप्ताह सोलन शहर से खोया के 16 सैम्पल लिए है और इन्हे विभाग की फ़ूड टेस्टिंग वाहन में जांचा है। इन 16 सैम्पलों में 02 सैम्पल फेल हुए है, जबकि 14 सैम्पल जांच में खरे उतरे है।

साथ ही अब विभाग ने मिठाइयों के सैम्पल भी लेने शुरू कर दिए है और इन्हे जांच के लिए सीटीएल भेजा जा रहा है। गौरतलब हो कि त्योहारों में मिठाइयों की दुकानों पर रंग-बिरंगी व खोया से बनी मिठाईया सजनी शुरू हो जाती है। इन सब चीजों व लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो तो विभाग ने कमर कस ली है और मिठाइयों केर सैम्पल लेने शुरू कर दिए है।

क्या कहना है खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त का

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना हैं बीते सप्ताह विभाग द्वारा सोलन से 16 खोआ के सैम्पल भरे थे। इन सेम्पलों को विभाग द्वारा फूड टेस्टिंग वेन में जांचा गया था।  जांचने के बाद 16 सैम्पलों में से 02 सैंपल फेल हुए है। साथ ही अब विभाग द्वारा मिठाइयों के सैम्पल भी लेने शुरू कर दिए है। अगर भरे गए मिठाइयों के सैम्पल में मिलावटी पाई जाती है तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

News Archives

Latest News