डीएनएन शिमला
वित्त विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के आगामी बजट 2018-19 को अधिक से अधिक जनहितेशी बनाने के लिए विभाग ने किसान/बागवान संगठनों, डेयरी संगठनों, उद्योग संगठनों, व्यापार संगठनों, पर्यटन संगठनों, श्रम संगठनों तथा जन साधारण से बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुझाव वित्त विभाग के वैब पोर्टल http://himachal.nic/in अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की ई-मेल finsecy-hp@nic.in अथवा अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला-2 को पत्र के माध्यम से 15 फरवरी, 2018 तक पहुंच जाने चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि यह सुझाव सेवा में सुधार, अच्छा प्रशासन तथा स्वरोज़गार व आजीविका के अवसर सृजित करने से संबंधित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम सुझाव प्रस्तुत करने वाले दो व्यक्तियों को क्रमशः 25 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक मांगों को सुझाव के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा।















