Dnewsnetwork
बरोटीवाला क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना बरोटीवाला (Barotiwala) के अंतर्गत सिक्का होटल के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति जिसकी पहचान उवेन्द्र पाल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई । हादसे के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर पुलिस (Police) थाना बरोटीवाला में आरोपी चालक रणधीर निवासी जिला करनाल हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।















