तृतीय चरण के मतदान के लिए 82 ग्राम पंचायतों में कुल 108156 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Others Politics Solan

490 मतदान केन्द्र किए गए स्थापित
Dnewsnetwork
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 30 मई, 2026 को तृतीय चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि 30 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 82 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 108156 मतदाता हैं। इनमें 55123 पुरुष तथा 53033 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में तृतीय चरण के निर्वाचन के लिए कुल 490 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 08 ग्राम पंचायतों में 10801 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5512 पुरुष तथा 5289 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड धर्मपुर में तृतीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 52 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 08 ग्राम पंचायतों में 7386 मतदाता हैं। इनमें 3816 पुरुष तथा 3570 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कण्डाघाट में मतदाताओं के लिए कुल 42 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 24116 मतदाता हैं। इनमें 12164 पुरुष तथा 11952 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कुनिहार के मतदाताओं के लिए कुल 103 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 38596 मतदाता हैं। इनमें 19765 पुरुष तथा 18831 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड नालागढ़ में तृतीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 172 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की 08 ग्राम पंचायतों में 12046 मतदाता हैं। इनमें 6228 पुरुष तथा 5818 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड पट्टा की 08 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के लिए कुल 48 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 15211 मतदाता 30 मई, 2026 को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 7638 पुरुष तथा 7573 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड सोलन के मतदाताओं के लिए कुल 73 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 30 मई, 2026 को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

News Archives

Latest News