DNN राजगढ़ (शर्मा)
सिरमौर जिला के राजगढ़ में स्कूल जाते हुए एक बच्ची को लिफ्ट देते समय एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 54 वर्ष बताई जा रही है।
डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि लड़की के पिता ने राजगढ थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह एक गाड़ी में लिफ्ट ले कर अपने स्कूल जा रही थी, तो उस व्यक्ति ने उसे अपनी गोद में बिठा लिया और छेड़छाड़ की। लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




















