DNN सोलन, 20 जून
सोलन सदर थाना के तहत एक व्यक्ति द्वारा दूसरे पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि विवेक शील निवासी जौणाजी जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह अपने खेत की और जा रहा था तो इसका भाई रमेश दत्त शर्मा भी इसके पीछे खेत की तरफ आ रहा था, परन्तु पड़ोसियों के देखने पर वह वापिस घर की तरफ चला गया।

कुछ समय पश्चात जब यह खेत से घर की तरफ जाने लगा तो इसका बड़ा भाई रमेश दत्त अचानक पानी की टंकी के पीछे निकला और इसका रास्ता रोक कर खड़ा हो गया और तलवार से इसके उपर प्रहार कर दिया। उसके बाद रमेश दत्त ने इसे धमकी दी कि आज तो बच गया लेकिन दोबारा मिलने पर जान से मार देगा। इस सदंर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 341,323,506 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।















