DNN शिमला
भाजपा के नेता तरसेम भारती को भाजपा सोलन मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने यह नियुक्त की हैं। भारती की इस की नियुक्ति से सोलन भाजपा और मजबूत होगी। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारती को सोलन भाजपा मंडल में शामिल किए जाने से राजनीति गरमाने के आसार हैं।
भारती सोलन विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार भी रह चुके हैं और वह इस क्षेत्र में राजनीति व सामाजिक कार्य में काफी ज्यादा सक्रिय हैं।















