ढोल की थाप पर लोगों संग जमकर झूमे विधायक डॉ बिंदल, इन्हें की इस बार की होली समर्पित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन (अब्दुल)

रंगो का त्यौहार होली आज देश सहित जिला सिरमौर में भी बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कोरोना काल के चलते 2 सालों बाद आज होली के पावन अवसर लोगों ने होली का पर्व मनाया और एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की शुभकामनाएं दी।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन के रानी झांसी पार्क में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल अपनी धर्म पत्नी मधु बिंदल के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने धूमधाम के साथ होली का यह पर्व मनाया। ढोल की थाप पर विधायक डॉ राजीव बिंदल बीजेपी कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ जमकर थिरकते नजर आए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने इस होली को देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए परवानों व देश के जवानों को समर्पित की।


इस मौके पर विधायक डॉ राजीव बिंदल ने देश, प्रदेश न जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व देश सहित नाहन में भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार भारत की समृद्धि का प्रतीक है। आज हमारा देश दुनिया भर में आगे बढ़ रहा है और निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। सारी दुनिया के अंदर हमारा देश शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनकर उभरेगा। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने होली के पावन अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि वह राष्ट्रवाद को आगे रखें। राष्ट्रवाद पहले और मैं बाद में। इस बात का आज सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यही संकल्प लिया और आज हम दुनिया में आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों-लाखों लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। आज इन्हीं बलिदानियों को याद व समर्पित करते हुए हमें यह होली खेलनी है। देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों व देश पर कुर्बान हुए शहीदों को याद हम यह होली उन्हें व उनके परिवारों को समर्पित करते हैं। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए और हमारा क्षेत्र इसी तरह आगे बढ़ता रहे, ऐसी वह कामना करते है।
बाइट : डॉ राजीव बिंदल, विधायक, नाहन
बता दें कि करीब 2 घंटे तक होली मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं संग जहां जमकर डांस किया, तो वहीं कई देश भक्ति से सरोबार गीत सुनाकर यह होली आजादी के परवानों व देश की रक्षा में तैनात जवानों व इसके लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जवानों को समर्पित की।

News Archives

Latest News