ढालपुर मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 जनवरी। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य व आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल मुख्य अतिथि होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री प्रातः 10.58 बजे ढालपुर मैदान पहुंचेंगे और ठीक 11 बजे राष्ट्रीयगान के बीच ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत वह परेड का निरीक्षण करेंगे तथा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री का इसके उपरांत उद्बोधन होगा। अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
स्वर्णिम हिमाचल का संदेश दे रहा है ढालपुर मैदान में लहराता गुव्बारा
आजकल कुल्लू का ढालपुर मैदान उत्सवों से सराबोर है। 25 जनवरी को प्रातःकाल से अनेक कार्यक्रमों के आयोजन से सैंकड़ों लोगों का जहां मनोरंजन हुआ, वहीं हिमाचल प्रदेश विशेषकर कुल्लू जिला में हुई प्रगति की जानकारी भी लोगों को प्रदान की गई। स्वर्णिम हिमाचल तथा गणतंत्र दिवस समारोहों के भव्य आयोजनों का संदेश देता खूबसूरत गुव्बारा ढालपुर मैदान में लहरा रहा है और लोगों को उतसवों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। जिला प्रशासन ने इस बलून को दो दिन पहले ढालपुर मेदान में स्थापित कर दिया था जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
सैंकड़ों दीप जलाकर स्वर्णिम हिमाचल का दिया संदेश
कुल्लू का ऐतिहासिक रथ मेदान सोमवार सांयकाल सैंकड़ों दीपों की जगमगाहट से सराबोर हो गया। जिला प्रशासन ने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के मौके पर स्वर्णिम हिमाचल का दीपों से लोगों तैयार किया गया। दीपावली जैसा माहौल रथ मैदान में रात को नजर आया। इस मौके पर कुल्लू के लोग बड़ी संख्या में आएं और सभी ने दीप जलाकर स्वर्णिम हिमाचल को यादगार बना दिया। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

News Archives

Latest News