ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Chamba Crime

DNN चंबा
चंबा जिला में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला चंबा की ग्राम पंचायत खजियार के मियाड़ीला में सामने आया हैं। मृतक की पहचान चुहडू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है।


पता चला हैं कि यह व्यक्ति दो दिन पहले किसी काम से चंबा आया था और वापिस लौटते समय ये घटना घटी। परिवार के सदस्यों ने व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बातचीत करनी चाही, लेकिन फोन बंद हो गया था। उन्होंने अपने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से व्यक्ति को देर रात तक खोजा, लेकिन कोई सुराग पता नहीं चला। दो दिन बाद सोमवार सुबह जब कुछ लोग अपने काम से जा रहे थे तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को रास्ते में गिरा हुआ देखा । पुलिस तथा पंचायत के प्रतिनिधियों ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

News Archives

Latest News