ड्राईविंग टैस्ट की विडियोग्राफी के लिए कोटेशन आमंत्रित

Himachal News Mandi Others
DNN मंडी
7 जुलाई। वाहन पंजीयन एवं लाईसैंस अथॉरिटी, सदर मंडी संजीत सिंह ने बताया कि सदर उपमंडल में ड्राईविंग टैस्ट की विडियोग्राफी के लिए इच्छुक पार्टियों/एजैंसी से मोहरबंद निविदाएं (कोटेशन) आमंत्रित की गई हैं। यह कोटेशन वाहन पंजीयन एवं लाईसैंस ऑथरिटी, सदर मंडी के कार्यालय में 22 जुलाई, 2021 से पूर्व पहुंच जानी चाहिए । निविदाएं 22 जुलाई, 2021 को प्रातः 11.30 बजे खोली जाएंगी ।
 कोटेशन स्वीकार होने पर वेंडर को 3 हजार की राशि जमा करवानी होगी। वीडियो की गुणवत्ता नियमानुरूप होनी चाहिए। वीडियोग्राफी की सीडी दो दिन के भीतर वाहन पंजीयन एवं लाईसैंस अथॉरिटी को सौंपनी होगी। डेटा  की सुरक्षा की जिम्मेदारी बोलीदाता की होगी। कोटेशन की वैधता एक साल के लिए रहेगी, जिसे नियमानुरूप आगे बढ़ाया जा सकता है। निविदा के लिए अन्य नियम व शर्तों की जानकारी के लिए 01905-225207 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News