ड्राइविंग लाइसेंस बनाने संबंधी प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक रोक

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
11 जनवरी। वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन कार्यालय नालागढ़ में सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल तथा नए लर्निंग लाइसेंस बनाने का कार्य आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी नालागढ़ ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल तथा लर्निंग लाइसेंस संबंधी कार्य बंद कर दिए गए हैं तथा यह आदेश भविष्य में इस विषय में आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

Latest News