ड्राइविंग टेस्ट 7 व 25 अक्तूबर को

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

01 अक्तूबर । वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 7 व 25 अक्तूबर, 2022 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 3 अक्तूबर जबकि 25 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 18 अक्तूबर को 11 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

News Archives

Latest News