DNN मंडी
05 जून । वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 12 व 24 जून, 2023 को रिवालसर रोड, गड्डल (रत्ती पुल के नजदीक) में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि 12 जून को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 6 जून तथा 24 जून को होने वाले टेस्ट के लिए 18 जून को प्रातः 10 बजे से परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।















