ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले ही ACTION में SP, सीधे पहुंचे घटना स्थल

Himachal News

DNN सोलन
सोलन पुलिस के नए एसपी मधुसूदन शर्मा ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले ही एक्षन में आ गए है। दिल्ली से वे सीधे कसौली कांड के घटना स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना को लेकर बातचीत की और उन्हें निर्देश दिए। इसके बाद वे सोलन एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। मधुसूदन शर्मा इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवाएं दे चुके है। कुछ समय से वे डेपुटेशन पर दिल्ली में थे।


एसपी हमीरपुर, चंबा, कमांडेंट जंगल बैरी, कमांडेंट बस्सी में वे अपनी सेवाएं दे चुके है और पिछले कुछ सालों से वे फोड इंवेस्टीगेशन विंग दिल्ली में डेपुटेशन पर थे। दिल्ली से डेपुटेशन समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सीधे सोलन जिला की जिम्मेवारी सौंपी है, क्योंकि वे प्रदेश के अनुभवी अधिकारियों में से एक है। मधुसूदन अपनी शांत छवि व जबरदस्त कार्यकुशलता के लिए जाने जाते है। वे 1999 में सोलन में बतौर डीएसपी मुख्यालय अपनी सेवाएं दे चुके है।

News Archives

Latest News