डॉ. सैजल द्वारा पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर शोक व्यक्त

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

12 फरवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली के पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चमन लाल गाचली का आज प्रातः उनके परवाणु स्थित आवास पर निधन हो गया। 76 वर्षीय चमन लाल गाचली ने वर्ष 1977 से वर्ष 1982 तक कसौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।डॉ. सैजल ने कहा कि चमन लाल गाचली जीवन पर्यन्त समाज के कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहे तथा इस दिशा में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवगंत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

News Archives

Latest News