डॉ. शांडिल सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

7 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 08 मार्च, 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 08 मार्च को प्रातः 11.40 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट में बहुउद्देशीय मैदान की आधारशिला रखेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत ग्राम पंचायत कोट में चार दीवारी का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. शांडिल तत्पश्चात दोपहर 12.25 बजे बोधन गांव में सामुदायिक भवन तथा दोपहर 01.10 बजे शलाणी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 1.45 बजे ग्राम पंचायत कोट के गनोड़ी में सामुदायिक भवन तथा दोपहर 2.30 बजे नाला से काथली तक के एम्बुलैंस मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
डॉ. शांडिल तत्पश्चात सांय 03.10 बजे बोधन के गम्भेश्वर में सामुदायिक भवन के समीप पक्के मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तत्पश्चात गम्भेश्वर मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत सांय 04.50 बजे ग्राम पंचायत वाकना के गरू गांव में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे।

News Archives

Latest News