डॉग शो में भाग लेने के लिए पंजीकरण 24 जून तक

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

19 जून। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला, 2022 के अवसर पर 26 जून, 2022 को प्रातः 11 बजे श्वान प्रदर्शनी (डॉग शो) में भाग लेने के लिए प्रतिभागी किसी भी दिन प्रातः 09.30 से सांय 04 बजे तक बहुआयामी पशु चिकित्सालय कोटला नाला सोलन तथा किसी भी नजदीकी पशु चिकित्सालय में 100 रुपये देकर पंजीकरण करवा सकते है। यह जानकारी उप निदेशक पशु पालन सोलन डॉ. बी.बी. गुप्ता ने दी।
डॉ. बी.बी. गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी तथा शो विजेताओं को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार व अन्य तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि 2100, 1100 व 500 रुपये नगद इनाम दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी विजेताओं को स्मारिकाएं तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र, निःशुल्क ए.आर.वी. टीकाकरण एवं पेट के कीड़ों की दवाई दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अपने श्वान का टीकाकरण रिकार्ड साथ लाने वाले प्रतिभागियों को विशेष अंक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्वान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जून, 2022 सांय 03 बजे तक हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-221647, 264077, 275094 तथा 273007 पर सम्पर्क कर सकते है।

Latest News